2024 की 10+ नई पहेलियाँ उत्तर सहित: हिंदी पहेलियों का संग्रह

10+ नई पहेलियाँ उत्तर सहित: 2024 की हिंदी पहेलियों का संग्रह

10+ नई पहेलियाँ उत्तर सहित: आपने बचपन से ही बहुत से पहेलियाँ पढ़ी और सुनीं होंगी और पहेलियों से संबंधित खेल भी खेले होंगें। आपको पता होगा की पहेलियाँ हमारे दिमाग के विकास के लिए बहुत ही सहायक होती हैं। प्राचीन काल से ही मनुष्य पहेली जैसे खेल खेलता आ रहा है। जितना पुराना इतिहास मानव सभ्यता का है उतना ही पुराना इतिहास पहेली का है।

आप सभी ने अपनी जिंदगी में कभी न कभी किसी पहेली का सामना जरुर किया होगा। चटपटी पहेलियाँ किसी भी व्यक्ति की सरलता या बुद्धिमानी का परीक्षण करती हैं और साथ हीं दिमाग की कसरत भी करवाती हैं। ये मजेदार पहेली जिसे पढ़ने के बाद आपका ज्ञान तो बढ़ेगा हीं, साथ में पहेली और जवाब का जबरदस्त मनोरंजन भी होने वाला है तो देर किस बात की, आइए पढ़ना शुरू करते हैं मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित।

10+ नई पहेलियाँ उत्तर सहित: हिंदी पहेलियों का संग्रह

पहेली 01:

दो अंगुल की है सड़क, दिखने में है कड़क।
सब के काफी काम यह आती है, समय आने पर खाक भी बन जाती है।

उत्तर: 1

माचिस

पहेली 02:

बताओ वह कौन-सी चीज है,
जो जागे रहने पर ऊपर रहती है और सोने पर गिर जाती है।

उत्तर: 2

पलकें

पहेली 03:

शुरुआत में वह हरा रहता है, बाद में बह पीला हो जाए,
बच्चे हो या बूढ़े सभी उसे मजे से खाएं।

उत्तर: 3

आम

पहेली 04:

शुरुआत में वह हरा रहता है, बाद में बह पीला हो जाए,
बच्चे हो या बूढ़े सभी उसे मजे से खाएं।

4. उसे दिन भर उठाते व रखते हैं। बिना उसके कहीं जा नहीं सकते हैं।

उत्तर: 4

पैर

पहेली 05:

एक माँ के दो बेटे, दोनों हैं महान,
एक ठंडा दूसरा गर्म, बताओ क्या हैं नाम।

उत्तर: 5

चंद्रमा और सूरज

पहेली 06:

वह क्या है जिसे बनाने में काफी समय लगता है,
पर पल भर में टूट जाता है।

उत्तर: 6

भरोसा

पहेली 07:

दिन में आता है, रात में गुम हो जाता है,
बताओ वह क्या कहलाता है।

उत्तर: 7

सूरज

पहेली 08:

हरे-हरे वे दिखते हैं, चाहे पके हों या कच्चे,
अंदर है लाल मलाई जैसे ठंडे-मीठे लच्छे।

उत्तर: 8

तरबूज

पहेली 09:

न किसी से प्यार न किसी से बैर, फिर भी नहीं मेरी ख़ैर।
मुझसे गानों को रोनक बढ़ती, फिर भी मुझे थप्पड़ हैं पड़ते।

उत्तर: 9

ढोलक

पहेली 10:

बताओ ऐसी कान-सी चीज है,
जिसे बांटने पर वह बढ़ती जाती हैं।

उत्तर: 10

ज्ञान

Check Also

Navratri Coloring Pages For Students and Children

Navratri Coloring Pages For Students and Children

Navratri Coloring Pages For Students: Colors never fail to attract Indian kids and so Navratri …