Phool - Om Prakash Bajaj

फूल – ओम प्रकाश बजाज

कितने सुंदर कितने प्यारे फूल
सब के मन को भाते फूल,
अद्भुत छटा बिखेरते फूल
इन्दर्धनुष के हरे रंग के फूल।

गजरा माला साज सजावट
कितने उपयोग में आते फूल,
महक मिठास चहुं ओर फैलाते
अपना अस्तित्व बताते फूल।

कई मौसमी कई बारहमासी
किस्म – किस्म के आते फूल,
मंद पवन में अटखेलिया करते
जैसे कुछ कहना चाहते फूल।

~ ओम प्रकाश बजाज

Check Also

मजदूर दिवस पर नारे

मजदूर दिवस पर नारे विद्यार्थियों और बच्चों के लिए

Labour Day Slogans in Hindi: प्रतिवर्ष 1 मई को विश्व स्तर पर मजदूर दिवस मनाया …