साप्ताहिक टैरो राशिफल: टैरो रीडिंग (Tarot Reading in Hindi) एक प्राचीन भविष्यसूचक प्रणाली है जिसका प्रयोग कर भविष्य की घटनाओं को देखा जाता है, उनका आंकलन किया जाता है और उनके समाधान का प्रयास किया जाता है। यह विद्या चित्र और प्रतीकों वाले कार्ड्स के उपयोग पर आधारित होती है। अगर हम बात करें इसके इतिहास की, तो टैरो रीडिंग रीडिंग प्राचीन मिस्र और भारत की भविष्यवाणी के लिए प्रयोग की जाने वाली पुरानी विद्या है। टैरो कार्ड्स एक दर्पण की तरह होते हैं जिसमें व्यक्ति के व्यक्तित्व को साफ़-साफ़ देखा जा सकता है। एक टैरो डेक में 78 कार्ड्स होते हैं जो प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की घटनाओं पर आधारित होते हैं। इस डेक को फिर से तो भागों में विभाजित किया जाता है मेजर अरकाना और माइनर अरकाना।
साप्ताहिक टैरो राशिफल: 10 – 16 मार्च, 2025
मेजर अरकाना में 22 कार्ड होते हैं। अरकाना शब्द आरकेन शब्द से प्राप्त किया गया है। मेजर अरकाना का अगर मूल अर्थ समझें तो यह एक रहस्य के रूप में प्राप्त होता है। इन 22 कार्ड से टैरो कार्ड रीडर किसी व्यक्ति के जन्म, मृत्यु और लव लाइफ आदि मुख्य घटनाओं का आंकलन करके देखते हैं। मेजर अरकाना कार्ड्स पर निम्न चिन्ह अंकित होते हैं – स्ट्रेन्थ, हर्मिट, व्हिल आफ फार्च्युन, जस्टिस, हेंग्ड मेन, डेथ, टेम्परेन्स, टावर, स्टार, मून, डेविल, सन, जजमेंट, वर्ल्ड, द फूल, द मेजिशियन, हाइ प्रिस्टेस, एम्प्रेस, एम्परर, हीएरोफेंट, लवर्स, चेरिएट।
बाकी के बचे हुए 56 कार्डस माइनर अरकाना टैरोट कार्ड कहलाते हैं। इनमे से 40 कार्ड विशुद्ध माइनर अरकाना होते हैं जबकि 16 रायल अरकाना कहे जाते हैं। इनको फिर से 4 भागों में विभाजित किया जाता है – कप्स, पेंटाकल्स, स्वोर्डस्, वेंड्स।
टैरो रीडिंग जीवन के हर क्षेत्र करियर, वित्त, शिक्षा, विवाह, तनाव, स्वास्थ्य, आध्यात्मिक समस्याएं और रोजमर्रा की समस्याओं पर हमारी मदद करती है। आप अगर एक शक्तिशाली और प्रभावी तरीके से टैरो रीडिंग करना चाहते हैं तो वेब की दुनिया में एक विश्वसनीय नाम है। आप यहाँ टैरो कार्ड्स की मदद से अपनी सभी समस्याओं के हल प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ दर्शायें गये कार्ड्स में इतनी शक्तियां हैं कि वह आपके मस्तिष्क में चल रहे सभी सवालों के हल, प्रभावी रूप से दे सकते हैं। हम आपको इन कार्ड्स की मदद से नकारात्मक स्थिति में से निकालकर, एक सकारात्मक दुनिया में प्रवेश दिला सकते हैं और यही हमारी पहचान भी है।
आपकी समस्याओं के हल और आपके उज्जवल भविष्य के मार्गदर्शन के लिए टैरो कार्ड रीडर्स की हमारी एक अनुभवशाली टीम, आपकी सेवा के लिए सदैव तत्पर है। यहाँ आपके सभी सवालों और संशय का बड़े गौर से निरीक्षण किया जाता है और उसके बाद आपकी मदद की जाती है।
और पढ़ें…
साप्ताहिक टैरो राशिफल: 10 – 16 मार्च, 2025 – Weekly Tarot Predictions
होली के मौके पर शुक्रादित्य और बुधादित्य राजयोग से धनवान होंगे मिथुन सहित 5 राशियों के लोग, पढ़ें साप्ताहिक टैरो राशिफल
साप्ताहिक टैरो राशिफल – Weekly Tarot Card Horoscope 10 – 16 March, 2025: मार्च के इस सप्ताह में बुधादित्य राजयोग के साथ साथ शुक्रादित्य राजयोग का शुभ संयोग बनने जा रहा है। दरअसल, इस हफ्ते शुक्र, बुध और सूर्य की युति मीन राशि में होने जा रही है। जिससे बुधादित्य राजयोग के साथ शुक्रादित्य राजयोग प्रभावशाली होने वाला है। साथ ही इस हफ्ते होली का पर्व भी है। ऐसे में टैरो कार्ड्स के अनुसार, राजयोग से होली के पर्व पर मिथुन, सिंह सहित 5 राशि के लोगों के लिए सप्ताह बड़ी सफलता और खुशियां लेकर आने वाला है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का साप्ताहिक टैरो राशिफल।
Weekly Tarot Rashifal: मार्च के दूसरे सप्ताह में बुधादित्य राजयोग के साथ शुक्रआदित्य राजयोग बनने जा रहा है। दरअसल, इस हफ्ते सूर्य मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जहां पहले से ही बुध और शुक्र विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य बुध की युति से बुधादित्य राजयोग और शुक्र और सूर्य की मीन राशि में युति होने से शुक्रादित्य राजयोग बन रहा है। ऐसे में दो राजयोग से इस हफ्ते कई राशियों को लाभ, उन्नति और सफलता के अवसर मिलने वाले हैं। साथ ही इस हफ्ते होली का पर्व भी कई राशियों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। ऐसे में टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन, सिंह, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के लोगों के लिए सप्ताह विशेष फलदायी रहने वाला है। इन राशि के लोगों को करियर में ढेर सारी खुशियां मिलेंगी। साथ ही पारिवारिक जीवन में भी खुशियां बढ़ने वाली हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा। पढ़ें साप्ताहिक टैरो राशिफल विस्तार से…
मेष (Aries): साप्ताहिक टैरो राशिफल
मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल : कार्यस्थल पर नियमों का पालन सख्ती से करें
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि वालों को इस सप्ताह कार्यस्थल पर नियमों का पालन सख्ती से करना होगा वरना आपको ही नुकसान उठाना पड़ सकता है। होली का त्योहार आपके जीवन में नई ऊर्जा लाएगा। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें और जरूरत से ज्यादा उत्साहित होने से बचें। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें और उनसे न भटकें। मेहनत और लगन से आपको तरक्की मिलेगी।
वृषभ (Taurus):
वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल : नए बदलाव और अवसर मिलेंगे
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह नए बदलाव और अवसर लेकर आने वाला है। होली का त्योहार खुशियां और नए संपर्क लाएगा। पुरानी समस्याओं का समाधान हो सकता है और अचानक काम में सफलता मिल सकती है। भाग्य आपके साथ है, लेकिन अपनी मेहनत जारी रखें।
मिथुन (Gemini): साप्ताहिक टैरो राशि
मिथुन टैरो राशिफल : सप्ताह उत्साह से भरा रहने वाला है
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह उत्साह से भरा रहने वाला है। इस दौरान आपके नए रिश्ते बनेंगे और निजी जीवन में सुधार होगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा और व्यापार में लाभ मिलेगा।
कर्क (Cancer):
कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल : बड़ा लाभ मिल सकता है।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, यह सप्ताह कर्क राशि वालों को पारिवारिक और सामाजिक मामलों में सक्रिय रहना होगा। होली का त्योहार प्रेम और आध्यात्मिकता लाएगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सकारात्मक सोच बनाए रखें। सकारात्मक सोच से आपको बड़ा लाभ मिल सकता है।
सिंह (Leo)
सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल : साहसिक फैसलों से फायदा होगा
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि इस हफ्ते सिंह राशि वालों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा और वे उत्साहित रहेंगे। होली के दौरान मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति बढ़ेगी। रिश्तेदारों के बीच आपका महत्व बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। हालांकि, इस हफ्ते आपको साहसिक फैसलों से फायदा होगा।
कन्या (Virgo):
कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल : होली का यह सप्ताह लाभदायक रहेगा
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि वालों के लिए होली का यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा और रिश्तेदारों से संबंध मजबूत होंगे। पुराने दोस्तों से बातचीत करके खुशी मिलेगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। काम का दबाव रहेगा। सप्ताहांत में घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
तुला (Libra): साप्ताहिक टैरो राशिफल
तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल : बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह उम्मीदों से भरा रहेगा। होली सकारात्मक बदलाव लाएगी। मेहनत का फल मिलेगा और तरक्की होगी। अपने सपनों को पूरा करने का समय है। आशावादी रहें और विश्वास रखें। विश्वास के साथ आगे बढ़ें आपको करियर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
वृश्चिक (Scorpio):
वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल : जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि वालों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। होली पर पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। दुश्मनी दूर होगी और अच्छे खाने का आनंद मिलेगा। नए अवसरों का स्वागत करें और डर को छोड़कर आगे बढ़ें।
धनु (Sagittarius): साप्ताहिक टैरो राशिफल
धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल : भाग्य में वृद्धि होगी
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा जिससे आपकेे जीवन में ढेर सारी खुशियां आएंगी। साथ ही होली नए अवसर और भाग्य में वृद्धि लाएगी। नए और पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। महिलाओं को सास-ननद का सहयोग मिलेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। नई शुरुआत के रास्ते खुलेंगे और जीवन में खुशियां आएंगी।
मकर (Capricorn):
मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल : सप्ताह समृद्धि और उन्नति लाएगा
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह समृद्धि और उन्नति लाएगा। होली रचनात्मकता और प्रेम से भर देगी। परिवार और रिश्तों को मजबूत करने का समय है। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का संकेत है। प्रेम और देखभाल से काम करें और परिवार के साथ समय बिताएं।
कुंभ (Aquarius):
कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल : यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। किसी का असली चेहरा सामने आ सकता है जिससे मन दुखी हो सकता है। होली के दौरान मानसिक स्थिति थोड़ी अस्थिर हो सकती है। अपनी भावनाओं को समझें और छिपी हुई बातों का सामना करें। दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें। खुद पर भरोसा रखें और खानपान का ध्यान रखें।
मीन (Pisces):
मीन साप्ताहिक टैरो राशिफल : भावनाओं और कार्यों में संतुलन बनाए
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि वालों को संतुलन बनाए रखना होगा। होली खुशी और आनंद लाएगी। नए दोस्त बन सकते हैं। कोई अच्छी खबर मिलने से होली का आनंद बढ़ जाएगा। अपनी भावनाओं और कार्यों में संतुलन बनाए रखें। सोच-समझकर फैसले लें और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं।